आदमी आदमी को क्या देगा - सुदर्शन फ़ाकिर

Ghazal : आदमी आदमी को क्या देगा
Singer : जगजीत सिंह
Poet/Shayar/Writer : सुदर्शन फ़ाकिर / Sudarshan Fakir
Album/Movie : Arth
Released : 1986
आदमी आदमी को क्या देगा
जो भी देगा वहीं ख़ुदा देगा

मेरा क़ातिल ही मेरा मुन्सिफ़ हैं
क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा

ज़िन्दगी को क़रीब से देखो
इसका चेहरा तुम्हें रुला देगा

हमसे पूछो दोस्ती का सिला
दुश्मनों का भी दिल हिला देगा

इश्क़ का ज़हर पी लिया 'फ़ाकिर'
अब मसीहा भी क्या दवा देगा -सुदर्शन फ़ाकिर
मायने
सिला = इनाम/असर/फल, मुंसिफ़ = न्यायकर्ता/इंसाफ़ करने वाला


Roman

Aadmi aadmi ko kya dega
Jo bhi dega wohi khuda dega

Mera qaatil hi mera munsif hai
Kya mere haq mein faisla dega

Zindagi ko kareeb se dekho
Iska chehra tumhe rulaa dega

Hamse pucho dosthi ka silaa
Dushmanon ka bhi dil hilaa dega

Ishq ka zehar pee liya 'Faakir'
Ab maseeha bhi kya dawa dega -Sudarshan Faakir

Post a Comment

Previous Post Next Post