सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता - अमीर मीनाई

सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता निकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता आहिस्ता

सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

Ghazal :सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब
Singer : जगजीत सिंह
Poet/Shayar/Writer : अमीर मीनाई / Amir Meenai
Realesed : 1977
सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता
निकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता आहिस्ता

जवाँ होने लगे जब वो तो हमसे कर लिया परदा
हया यकलख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता

शब-ए-फ़ुर्क़त का जागा हूँ फ़रिश्तों अब तो सोने दो
कभी फ़ुर्सत में कर लेना हिसाब, आहिस्ता आहिस्ता

सवाल-ए-वस्ल पे उनको अदू का खौफ़ है इतना
दबे होंठों से देते हैं जवाब आहिस्ता आहिस्ता

हमारे और तुम्हारे प्यार में बस फ़र्क है इतना
इधर तो जल्दी-जल्दी है उधर आहिस्ता आहिस्ता

वो बेदर्दी से सर काटें ‘अमीर’ और मैं कहूँ उनसे
हुज़ूर आहिस्ता आहिस्ता जनाब आहिस्ता आहिस्ता - अमीर मीनाई
मायने
रुख़ = चेहरा, आफ़ताब = सूरज, यकलख़्त = आकस्मिक/अचानक, शब-ए-फ़ुर्क़त = वियोग/ जुदाई की रात, सवाल-ए-वस्ल = मिलन का सवाल, अदू = विरोधी/शत्रु


Sarkati jaaye hai rukh se naqab ahista ahista 

sarakti jaaye hai rukh se naqab ahista ahista
nikalataa aa rahaa hai aaftaab ahista ahista

jawaan hone lage jab vo to ham se kar liyaa pardaa
hayaa yakalakht aayii aur shabaab ahista ahista

shab-e-furkat kaa jaagaa huun farishton ab to sone do
kabhii fursat men kar lenaa hisaab ahista ahista

savaal-e-vasl par unako aduu kaa khauf hai itanaa
dabe honthon se dete hain javaab aahistaa aahistaa

hamaare aur tumhaare pyar men bas fark hai itanaa
idhar to jaldii jaldi hai udhar aahistaa aahistaa

wo bedardii se sar kaate "ameer" aur main kahun un se
huzur aahistaa aahistaa, janaab ahista ahista -Amir Meenai

Post a Comment

Previous Post Next Post